एयर फ़ोर्स के फाइटर जेट ने आबादी वाले इलाके में गिरा दिए बम, कैसे हुई इतनी बड़ी चूक
6 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सियोल दक्षिण कोरिया की वायुसेना के फाइटर जेट ने गलती से एक बस्ती पर ही बम गिरा दिए। इसमें 8 नागरिक बुरी तरह जख्मी हो गए। गुरुवार को एक सैन्य अभ्यास के तहत वायुसेना के केएफ-16 फाइटर जेट से 8 बम गिराए गए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसमें आम लोग जख्मी हो गए हैं। यह हादसा उत्तर कोरिया के निकट बसे शहर पोशिओन में हुआ। यह क्षेत्र दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल से 40 किलोमीटर उत्तर पूर्व में है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
एक बयान में दक्षिण कोरिया की वायुसेना ने बताया कि केएफ-16 फाइटर जेट से गलती से फायरिंग रेंज के बाहर बम गिर गए। इसमें नागरिकों को नुकसान पहुंचा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार वायुसेना ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी के गठन का फैसला लिया है कि आखिर यह नुकसान क्यों हुआ। सेना के साथ मिलकर वायुसेना भी अभ्यास कर रही थी।