त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान
23 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली शादी-विवाह या त्योहारों के मौके पर अक्सर हमें ये सुनने में आता है कि हवाई किराए में बेतहाशा वृद्धि हो जाती है। कभी-कभी रेट डबल हो जाते हैं तो कभी लोगों की पहुंच से बहुत ज्यादा हो जाते हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है। हवाई किराया डबल या ट्रिपल होने की वजह लोग पर्व-त्योहार के साथ सुख दुख में भी आने जाने से हिचकते हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अभी हाल की बात करें तो छठ के वक्त दिल्ली से बिहार का किराया जो अमूमन 6000 से 7000 के बीच रहता है वो बढ़कर 15000 से 25000 के बीच पहुंच गया था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
किराया बढ़ने से यात्री परेशान हवाई यात्री तमन्ना(बदला हुआ नाम ) अपनी सबसे अच्छी दोस्त की शादी में शामिल नहीं हो पाएगी। उनका कहना है कि किराया इतना ज्यादा होने की वजह से आना जाना मुश्किल हो गया है।