पटना पुलिस और अपराधियों में एनकाउंटर जारी, एके 47 और ब्लैक कमांडो ने घेरा , सरेंडर करने की अपील
18 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना कंकड़बाग में पटना पुलिस और अपराधियों में एनकाउंटर चल रही है। बताया जा रहा है कि सात अपराधी एक मकान के बाहर फायरिंग करके पास के ही एक घर में घुस गए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके बाद पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद कंट्रोल रूम को इस बात की सूचना दी गई तो चार-पांच थानों की पुलिस पहुंच गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अब तो एसटीएफ और ब्लैक कमांडों के साथ पटना के एसएसपी ने खुदी मोर्चा संभाल लिया है। एके 47 से लैस कमांडो बिल्डिंग की चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रहे हैं। घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस और STF की टीम मौजूद है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पूरे इलाके को घेर लिय गया है। अपराधियों से आत्मसमर्पण करने को कहा जा रहा है। SSP समेत कई बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक, अपराधी उपेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति के घर में छिपे हैं।