Elon Musk का नया एआई चैटबॉट Grok 3 लॉन्च हो गया है। मस्क का कहना है कि अगर आप ज्यादा पॉलिस्ड वर्जन चाहते हैं, तो एक हफ्ते अभी इंतजार करना होगा, क्योंकि कंपनी हर दिन नए अपडेट जारी कर रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
साथ ही Grok 3 AI में वॉइस इंटरैक्शन फीचर पर काम किया जा रहा है, जिससे आपको रियल टाइम बातचीत के लिए भी एक टूल मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह फीचर बेहतर ढंग से काम कर रहा है, लेकिन इस फीचर में कुछ सुधार अभी किए जाने हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
Grok 3 का सीधा मुकाबला चाइनीज DeepSeek और ओपनएआई के ChatGPT से होगा। X के प्रीमियम यूजर सबसे पहले कर पाएंगे Grok 3 का इस्तेमाल Elon Musk ने Grok3 को आज रोलआउट कर दिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सबसे पहले इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स के लिए पेश किया गया है। मतलब अगर आपके पास एक्स का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है, तो आप Grok 3 के प्रीमियम फीचर को एक्सेस कर पाएंगे।