दिल्ली में अलर्ट मोड: 10 हजार जवान तैनात, ड्रोन-CCTV से चौकसी
15 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कांवड़ यात्रा को देखते हुए 10 हजार से ज्यादा जवान तैनता किए गए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इनमें 5000 से ज्यादा दिल्ली पुलिस के जवान और अर्धसैनिक बलों की लगभग 50 कंपनियां, जिनमें 5000 जवान शामिल हैं, तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी और ड्रोन के ज़रिए संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुलिस के अनुसार, ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। उन प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त जांच शुरू कर दी गई है, जहां से कांवड़ियों के गुजरने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम अर्धसैनिक बलों और होमगार्ड के साथ समन्वय में हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मंदिर क्षेत्रों और निर्धारित कांवड़ शिविरों के लिए विशेष सुरक्षा उपायों की योजना बनाई गई है।