चंडीगढ़ में दिसंबर में होगा ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट, महिला वकील रचेंगी इतिहास
20 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चण्डीगढ़. महिला अधिवक्ताओं में खेल, फिटनेस और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला अधिवक्ता क्रिकेट एसोसिएशन का गठन किया गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
एडवोकेट सविता सिसोदिया की पहल पर गठित इस एसोसिएशन की ओर से 21, 22 और 23 दिसंबर 2026 को चंडीगढ़ ट्राईसिटी में ऑल इंडिया महिला अधिवक्ता फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसे देश में अपनी तरह की पहली पहल बताया जा रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सविता सिसोदिया ने बताया कि उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में महिला अधिवक्ताओं के क्रिकेट मैच करवाने के उद्देश्य से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था।