दबंग आवाज़
प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारोन्मुखी शिक्षा
13 August 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल  प्रदेश के महाविद्यालयों में परंपरागत विषयों की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को अब रोजगार की बदलती जरूरतों के अनुरूप शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा उच्च शिक्षा को उद्योग, अनुसंधान, तकनीक और रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। विभाग ने देश के 30 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके माध्यम से महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उनके पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित की जाएगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्तमान औद्योगिक एवं तकनीकी जरूरतों के अनुरूप आवश्यक ज्ञान, कौशल और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें