अंबानी ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को छोड़ा पीछे, जानें कितनी हुई कमा
8 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुंबई रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की किस्मत 24 घंटे में बदल गई है। 24 घंटे में मुकेश अंबानी ने कमाई में दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क समेत कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
24 घंटे में मुकेश अंबानी से ज्यादा कमाई सिर्फ एक ही कारोबारी कर पाया है। वहीं दुनिया के टॉप 10 अमीरों में से 7 नुकसान में रहे हैं। शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इससे अंबानी की भी नेटवर्थ बढ़ गई। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक 24 घंटे में मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 2.92 बिलियन डॉलर (करीब 25 हजार करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वहीं दूसरी ओर एलन मस्क को इन 24 घंटे में 558 मिलियन डॉलर (करीब 5 हजार करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। कौन निकला अंबानी से आगे? 24 घंटे की कमाई में अंबानी से आगे अमेरिकी निवेशक लैरी एलिसन (Larry Ellison) हैं।