अडानी पर केस चलाने के लिए अमेरिका ने मांगी भारत की मदद, जानिए क्या है मामला
19 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली अमेरिका ने गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी सहित ग्रुप के कई टॉप अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए भारत से मदद मांगी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की एजेंसी SEC ने भारत के कानून मंत्रालय से मदद मांगी है। यह मामला शेयरों में कथित हेराफेरी और 26.5 करोड़ डॉलर की घूसखोरी से जुड़ा है। अमेरिका का SEC अडानी ग्रुप की जाँच कर रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
SEC ने न्यूयॉर्क की एक अदालत को बताया कि गौतम और सागर अडानी को कोर्ट का नोटिस देने की कोशिश जारी है। दोनों भारत में रहते हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पिछले साल ब्रुकलिन में फेडरल प्रॉसिक्यूटर्स ने अडानी और ग्रुप के कई अधिकारियों पर भारतीय अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप लगाया था। यह रिश्वत अडानी ग्रीन एनर्जी से बिजली खरीदने के लिए दी गई थी।