आंध्र प्रदेश की सेमीकंडक्टर नीति में 80% तक पूंजी सहायता
23 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आंध्र प्रदेश सरकार ने सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अपनी औद्योगिक नीति में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राज्य सरकार द्वारा 16 नवंबर को जारी किए गए आधिकारिक आदेश जी.ओ.एम.एस.नं.87 के माध्यम से सेमीकंडक्टर एंड डिस्प्ले फैब पॉलिसी 4.0 में ये बदलाव लागू किए गए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस नई नीति का मुख्य उद्देश्य राज्य में चिप निर्माण को गति देना और निवेशकों को आकर्षित करना है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह संशोधन देश के इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग और घरेलू सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके तहत पात्र सिलिकॉन फैब परियोजनाओं को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कुल मिलाकर अस्सी प्रतिशत तक की भारी पूंजी सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।