गगनयान मिशन को फिर लगा झटका! दिसंबर 2026 में नहीं होगी लॉन्चिंग, फरवरी 2027 तक बढ़ा इंतजार
21 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली भारत के महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान में एक बार फिर देरी होने की संभावना है. इसरो का पहला मानवरहित मिशन अब फरवरी 2027 से पहले लॉन्च होना मुश्किल माना जा रहा है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पहले इसे दिसंबर 2026 में लॉन्च करने की योजना थी, लेकिन तकनीकी जांच, अतिरिक्त सिमुलेशन और सिस्टम के परीक्षणों के चलते इसकी तारीख आगे बढ़ सकती है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसरो के वरिष्ठ अधिकारियों ने आजतक को यह जानकारी दी है। ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर और यूआर राव सैटेलाइट सेंटर से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, मिशन का करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हालांकि, अंतरिक्ष यान और लॉन्च व्हीकल को उड़ान के लिए मंजूरी देने से पहले कुछ जरूरी तकनीकी प्रक्रियाएं बाकी हैं.