योगी सरकार की पारदर्शी भर्ती व्यवस्था में एक और कदम, पहले दिन सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा शांति व शुचिता के साथ संपन्न छह मंडल मुख्यालयों पर दो पालियों में 24 विषयों की परीक्षा, 79.60 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से हुई केंद्रों की लाइव निगरानी, पुलिस और प्रशासन के समन्वय से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के क्रम में सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा का प्रथम दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।