दबंग आवाज़
पतंगें बिजली लाइनों से दूर उड़ाने की अपील
2 January 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पतंगें बिजली लाइनों से दूर उड़ाने की अपील भोपाल  नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर आने वाले मकर संक्रांति के त्यौहार में बिजली कंपनी ने पतंगबाजी को बिजली की लाइनों, ट्रांसफार्मरों और पोल से दूर रखने की अपील की है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने बताया कि पतंगों और उनके धागों के कारण बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो सकता है, जिससे न केवल विद्युत आपूर्ति बाधित होती है, बल्कि हादसे का भी खतरा बना रहता है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रबंध संचालक ने स्पष्ट किया कि पतंगों में इस्तेमाल होने वाले धागे और बांस की कीमची, दोनों ही बिजली की लाइनों के लिए खतरनाक हो सकते हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि पतंगबाजी करते समय सावधानी बरतें और लाइनों, ट्रांसफार्मरों तथा पोल से दूर पतंग उड़ाएं, ताकि मकर संक्रांति का त्यौहार सुरक्षित और उल्लासपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें