एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च के सामने सजेगा बाबा बागेश्वर का दरबार
4 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जशपुर प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कहा कि भारत में सबसे ज्यादा धर्मांतरण का खतरा बस्तर और जशपुर क्षेत्रों में है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आगामी समय में वे जशपुर में कथा करेंगे, जहां एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च स्थित है। उनका यह भी कहना था कि चर्च के ठीक सामने वे कथा आयोजित करेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
शास्त्री ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे और सनातन धर्म का शंखनाद करेंगे। उन्होंने कहा कि 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक भी पदयात्रा का आयोजन करेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा। हमने इसके लिए स्पष्ट योजना बना ली है। संतों का कमंडल बागेश्वर धाम सरकार से निकलेगा।