आर्थिकी व आस्था के बीच अद्भुत समन्वय का बेहतरीन प्रयास है बनारस बिनालेः मुख्यमंत्री
28 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बीएचयू में सीआईआई बनारस बिनाले-2026 का औपचारिक शुभारंभ किया। सीएम ने पुस्तिका का विमोचन भी किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सीएम योगी ने कहा कि बनारस बिनाले आर्थिकी व आस्था के बीच अद्भुत समन्वय का बेहतरीन प्रयास है। उन्होंने आशा जताई कि काशी की तरह बनारस बिनाले भी जीवंतता का प्रमाण बनेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि नीयत साफ, नीति स्पष्ट हो तो नियंता की कृपा भी बरसती है। संस्कृति और अर्थव्यवस्था एक-दूसरे के पूरक सीएम ने कहाकि संस्कृति और अर्थव्यवस्था एक-दूसरे के पूरक हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आस्था और आर्थिकी के रास्ते अलग हो सकते हैं, लेकिन मंजिल एक हैं। महाकुम्भ इसका उदाहरण है। विकास व विरासत के अद्भुत यात्रा का परिणाम है कि कभी बीमारू उत्तर प्रदेश को भारत के इकॉनमी के ग्रोथ इंजन के रूप में देखा जा रहा है।