सेना में भर्ती हुआ बांग्लादेशी घुसपैठिया, IB और राष्ट्रीय एजेंसियों ने संभाली जांच
4 September 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इंदौर बांग्लादेशी नागरिक और रोहिंग्याओं की जांच कर रही मध्य प्रदेश की एसआइटी को चौंकाने वाली जानकारी मिली है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पड़ताल में न केवल कई बांग्लादेशी अवैध तरीके से इंदौर में रहते मिले, बल्कि यह भी पता चला कि ऐसी ही एक महिला का बेटा सेना में भर्ती हो गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आइबी सहित अन्य राष्ट्रीय एजेंसियों ने शुरू की जांच एसआइटी की रिपोर्ट के बाद आइबी सहित अन्य राष्ट्रीय एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
एसआइटी ने एक महिला को वापस बांग्लादेश भेज दिया है, जबकि दो अन्य महिलाओं को हिरासत में लिया है। बता दें कि पुलिस मुख्यालय से मिली गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर डीसीपी इंटेलिजेंस डॉ. हंसराज ने एसआइटी का गठन किया था।