भीड़ काफी बढ़ने के बाद जंक्शन स्टेशन स्टेशन जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग
18 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रयागराज प्रयागराज संगम स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद करने के बाद प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ का दबाव काफी अधिक बढ़ गया है। जंक्शन जाने वाले सभी रास्तों पर खड़े होने तक की जगह नहीं बची है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सिविल लाइंस पानी की टंकी से जंक्शन जाने वाला आरओबी यात्रियों से भर गया है। जानसेनगंज चौक के रास्ते भी भीड़ जंक्शन की ओर बढ़ रही है। मेले से जंक्शन की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी आई है। शहर में कई जगह बैरिकेडिंग करके बाइक और चार पहिया वाहनों को रोक दिया गया है। मेडिकल कॉलेज, सीएमपी डॉट पुल से लेकर बालसन चौराहे पर जबर्दस्त बैरिकेडिंग की गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पैदल जाने वालों को दूसरे रास्ते से और वाहनों को दूसरे रास्ते से भेजा जा रहा है। जंक्शन के अलावा प्रयाग स्टेशन, झूंसी, रामबाग प्रयागराज, नैनी, छिवकी और फाफामऊ स्टेशनों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है।