प्रदेश में बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन 16 फरवरी को, 17 लाख से अधिक नवसाक्षर परीक्षा में होंगे शामिल
16 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम भोपाल प्रदेश के समस्त जिलों में संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता परीक्षा का आयोजन रविवार 16 फरवरी 2025 को किया जा रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
परीक्षा में लगभग 17 लाख से अधिक नवसाक्षर शामिल होंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के निरक्षर व्यक्तियों को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान प्रदान कर साक्षर करने के लिये उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अनुसार प्रदेश में साक्षरता दर बढ़ाने के लिये 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे निरक्षर को साक्षर करने के लिये उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।