हो जाएं सावधान! अगले 36 घंटों में इन इलाकों में कहर बरपाने आ रही लू, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा हाल
16 April 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नईदिल्ली अप्रैल माह की सर्द शुरुआत के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास में अब पारा तेजी से चढ़ने लगा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सफदरजंग मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था, जबकि पालम में 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जल्द ही पारा 40 डिग्री के पार हो सकता है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
IMD के मुताबिक दिल्ली-NCR में इस सप्ताहांत पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर प्रचंड गर्मी का अहसास करा सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटों में देश के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है।