रायपुर रामसर साइट के रूप में विकसित करने तेज हुए प्रयास प्रकृति अपनी गोद में अनगिनत धरोहरों को संजोए रखती है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कहीं नदियों की कलकल ध्वनि जीवन का संगीत रचती है, तो कहीं तालाब और झीलें जैव विविधता के अनमोल संसार को अपने भीतर समेटे रहती हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ये जलस्रोत केवल पानी के भंडार नहीं, बल्कि असंख्य जीव-जंतुओं, वनस्पतियों और पक्षियों के जीवन का आधार होते हैं। इनके किनारों पर पनपता प्राकृतिक संसार मानव और प्रकृति के बीच सदियों पुराने रिश्ते की कहानी कहता है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ऐसी ही एक प्राकृतिक धरोहर है धमतरी जिले के भखारा का आमा तालाब, जो अब अपनी स्थानीय पहचान से आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर है।