दबंग आवाज़
भारत दर्शन गौरव ट्रेन से करें दक्षिण भारत के तीर्थों की यात्रा, MP के इन स्टेशनों से होगी शुरुआत
30 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल मप्र के तीर्थ यात्रियों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने और भारत दर्शन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे की सहयोगी संस्था इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का विशेष संचालन किया जा रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह ट्रेन 21 अगस्त को रीवा से रवाना होगी और दो ज्योतिर्लिंगों के साथ दक्षिण दर्शन यात्रा पर तीर्थयात्रियों को दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों की सैर कराएगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यात्रा 10 रात और 11 दिन की होगी, जो रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, बैतूल, नागपुर और सेवाग्राम जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
  इन स्टेशनों से यात्री ट्रेन में सवार होकर यात्रा का आनंद ले सकेंगे। इस तीर्थ यात्रा के दौरान श्रद्धालु तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन जैसे धार्मिक और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें