दबंग आवाज़
चंद्रशेखर को रोके जाने पर भड़के भीम आर्मी कार्यकर्ता, सड़क पर उतरा गुस्सा
29 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रयागराज यूपी के प्रयागराज में भीम आर्मी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर को इसौटा गांव में प्रवेश करने से पुलिस ने रोक दिया। इस कार्रवाई से नाराज पार्टी कार्यकर्ता उग्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने चक्का जाम किया, जोरदार नारेबाजी की और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। पुलिस पर पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रयागराज के भड़ेवरा बाजार में रविवार को उस समय तनाव फैल गया जब भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने इसौटा गांव में प्रवेश करने से रोक दिया था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिस टीम पर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें