भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने धोखाधड़ी के एक मामले में न्यायालय में आत्मसमर्पण किया
15 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बेगूसराय बेगूसराय में मंगलवार को भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने धोखाधड़ी के एक मामले में न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. उन्होंने कोर्ट में बॉन्ड जमा किया, जिसके बाद उन्हें नियमित जमानत मिल गई.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह मामला 24 अक्टूबर 2023 को समस्तीपुर जिले के सिंहिया में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अक्षरा के पिता के खिलाफ परिवाद दायर किया गया था दरअसल, कार्यक्रम आयोजक शिवेश मिश्रा ने अदालत में आरोप लगाया था कि अक्षरा सिंह ने तय समय से काफी कम महज आधे घंटे की प्रस्तुति दी और मंच पर माइक को तोड़कर कर कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चली गईं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने इसे धोखाधड़ी मानते हुए उनके और उनके पिता विपिन सिंह के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर किया था.