भोपाल उपभोक्ता फोरम का फैसला, ट्रेन सफर में यात्री अपने सामान की सुरक्षा के खुद जिम्मेदार
24 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल भारतीय रेलवे में सफर के दौरान अगर आपके सामान की चोरी हो जाती है तो इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे की नहीं होगी। रेलवे की जिम्मेदारी सिर्फ उन्हीं सामानों की होगी, जिन्हें आपने बुक किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसी आधार पर भोपाल स्थित उपभोक्ता फोरम से एक महिला यात्री की यात्री की याचिका खारिज हो गई है। सफर के दौरान करीब सवा दो लाख रुपए का उनका सामान गायब हो गया था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
दिल्ली निवासी महिला का गायब हुआ था पर्स दरअसल, 24 जनवरी 2022 को दिल्ली निवासी महिला नाजनीन बानो अपने नाबालिग बच्चों के साथ एपी एक्सप्रेस में सफर कर रही थीं। वह दिल्ली से नागपुर जा रही थीं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसी दौरान भोपाल स्टेशन पर सुबह छह बजे उनका पर्स गायब हो गया। पर्स में सोने के जेवर, फोन और नकदी थे। उपभोक्ता फोरम में लगाई याचिका इस नुकसान की भरपाई के लिए महिला ने भोपाल उपभोक्ता फोरम में याचिका लगाई थी।