भोपाल का नया समर शेड्यूल: गोवा की फ्लाइट पर ब्रेक, अब नवीं मुंबई के लिए नई उड़ानें
28 March 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल एयरलाइंस कंपनियों का नया समर शेड्यूल 29 मार्च से लागू हो जाएगा। इस सीजन में भोपाल को नए शहरों की कनेक्टिविटी के नाम पर केवल नवीं मुंबई तक एक उड़ान मिलने जा रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पैसेंजर फ्रेंडली गोवा उड़ान को बंद किया जा रहा है। माना जा रहा था कि इस बार समर सीजन में एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी लेकिन विंटर के मुकाबले उड़ानों की संख्या कम हो जाएगी। हालांकि समर सीजन के मुकाबले दो उड़ानें बढ़ रही हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अब भोपाल से कुल 36 (18 जोड़ी) उड़ानें हो जाएंगी। नई उड़ान के नाम पर हाल ही में शुरू हुए नवीं मुंबई की उड़ान भोपाल को मिलने जा रही है। इस रूट पर इंडिगो एक उड़ान का संचालन करेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अहमदाबाद के लिए अब तक दो उड़ानें थीं, लेकिन अब एक हो जाएगी। हैदराबाद तक एक थी अब दो उड़ानें हो जाएंगी। गोवा रूट पर संचालित इंडिगो की उड़ान 29 मार्च से बंद हो जाएगी।