अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफगानी नागरिक समेत 7 आरोपी अत्याधुनिक हथियारों के साथ गिरफ्तार
25 June 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अमृतसर. अमृतसर पुलिस और केंद्रीय एजेंसी की संयुक्त कार्रवाई में हथियार, हेरोइन और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ। एक अफगान नागरिक और एक किशोर समेत सात आरोपित गिरफ्तार किए हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुलिस के अनुसार आरोपितों के पास से कुल 10 अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। इनमें दो सब मशीन गन भी शामिल हैं। इसके अलावा 5.048 किलोग्राम हेरोइन और 30.38 लाख रुपये की हवाला राशि भी जब्त की गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बरामदगी को हाल के समय की बड़ी सफलताओं में से एक माना जा रहा है। विदेश में बैठे नेटवर्क के संचालक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क विदेश में बैठे संचालकों के इशारों पर काम कर रहा था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आरोपित सामाजिक माध्यमों के जरिए विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके निर्देशों के अनुसार काम करते थे।