MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 जिलों के SP बदलने की तैयारी, IPS ट्रांसफर लिस्ट लगभग फाइनल
16 April 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मीडिया रिपोर्ट्स और विभागीय हलचलों के अनुसार राज्य में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादलों की व्यापक सूची लगभग तैयार हो चुकी है, जिसके तहत करीब 25 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर होने की संभावना जताई जा रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इनमें लगभग 19 से 20 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) में बदलाव प्रस्तावित बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों के कार्य प्रदर्शन को लेकर वरिष्ठ स्तर पर असंतोष की स्थिति बनी हुई थी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वहीं कुछ अधिकारियों के खिलाफ संगठन स्तर पर लगातार शिकायतें भी प्राप्त हो रही थीं।