रेलवे भर्ती में बड़ा बदलाव: अब RRB परीक्षाएं टैबलेट-बेस्ड (TBT) मोड में होंगी
13 June 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही रेलवे सरकारी नौकरी में बड़ा बदलाव करने जा रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आरआरबी भर्ती प्रक्रियाओं में ज्यादा पारदर्शिता, सटीकता और तकनीक आधारित सिस्टम लागू करने पर जोर दिया है ताकि भर्तियों के काम में तेजी आए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने बताया कि जल्द ही रेलवे की भर्ती परीक्षाएं TBT मोड में आयोजित की जाएंगी। दरअसल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को रेलवे के सीनियर अधिकारियों के साथ नई दिल्ली में समीक्षा बैठक की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आधुनिक तकनीक का अधिक इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। इसमें कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) के बजाय TBT मोड में कराना भी शामिल है।