आठवें वेतन आयोग में कर्मचारियों की बड़ी मांग, न्यूनतम वेतन 50 हजार रुपये करने का प्रस्ताव
27 April 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली आठवें वेतन आयोग ने अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। इसके तहत वेतन आयोग लगातार बैठकों का दौर कर रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बीते 24 अप्रैल को देहरादून में बैठक हुई तो अब दिल्ली में भी बैठकों का दौर शुरू होने वाला है। इसी कड़ी में अलग-अलग संगठनों की ओर से वेतन आयोग को डिमांड लिस्ट दी जा रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रगतिशील शिक्षक न्याय मंच (PSNM) की भी वेतन आयोग से कुछ डिमांड है। बता दें कि यह केंद्र सरकार के शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने वाला संगठन है। क्या है डिमांड?
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वेतन आयोग से लेवल 1 (ग्रुप D) के कर्मचारी के लिए न्यूनतम मूल वेतन 50,000 रुपये और 3.83 तक के फिटमेंट फैक्टर की मांग की गई है।