सेना भर्ती का बड़ा मौका: अग्निवीर और स्थायी पदों के लिए आवेदन शुरू, आयु सीमा में 1 साल की राहत
16 February 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
महू भारतीय सेना में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। महू स्थित सेना भर्ती कार्यालय ने अग्निवीर भर्ती 2026-27 के लिए बिगुल फूंक दिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस बार भर्ती की खास बात यह है कि सेना ने आयु सीमा में 1 वर्ष की छूट प्रदान की है, जिससे हजारों अतिरिक्त युवाओं को आवेदन का मौका मिलेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती के तहत विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेना भर्ती कार्यालय महू के निदेशक के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।