बस्तर के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तिरुपति-विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन जनवरी तक रहेगी जारी
25 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जगदलपुर त्योहारों और छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
तिरुपति और विशाखापट्टनम के बीच चलने वाली द्विसाप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की संचालन अवधि जनवरी 2027 तक बढ़ा दी गई है। इस फैसले से दोनों शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ट्रेन दोनों दिशाओं में 18-18 फेरे लगाएगी और रास्ते में 18 स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08509 तिरुपति-विशाखापट्टनम स्पेशल 29 नवंबर 2026 से 28 जनवरी 2027 तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को संचालित होगी।