बिहार राजस्व सेवा संघ की सरकार को चेतावनी, समझौता लागू नहीं हुआ तो फिर शुरू होगा आंदोलन
23 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना अधिवेशन भवन में रविवार को बिहार राजस्व सेवा संघ की वार्षिक आमसभा हुई। इसमें इस साल 29 जुलाई को संघ और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के बीच हुए समझौते काे लागू करने की मांग सरकार से की गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
संघ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि समझौते के सम्मान में हमने हड़ताल को वापस लिया था। इसलिए राजस्व सेवा के सभी वरीय पदों को जिसे धोखे से ले लिया गया है फिर से हमें लौटाएं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अन्यथा संघ एकबार फिर से सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस बैठक में बिहार राजस्व सेवा के 400 से ज्यादा अधिकारियों ने भाग लिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पारदर्शी स्थानांतरण नीति की मांग बैठक में संघ के दोनों गुट के पदाधिकारी नारायण तिवारी, हेमंत कुमार झा एवं राजेश कुमार सिंह समेत ग्रामीण विकास सेवा संघ, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संघ समेत कई संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे।