दबंग आवाज़
भिलाई में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, SSP बोले- सड़क बनाने वाली कंपनी पर दर्ज हो हत्या का केस
3 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भिलाई दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के चरोदा में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। इस दुर्घटना का कारण जानने दुर्ग SSP विजय अग्रवाल खुद भिलाई तीन पहुंचे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पता चला कि गलत तरीके से बनाए गए ब्रेकर की वजह से दोनों की जान गई।SSP ने सड़क निर्माता कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि क्यों ना उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ASP ने बताया- अमानक ब्रेकर बनाए गए सड़क दुर्घटना के बाद दुर्ग एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंची थी। इसी दौरान SSP विजय अग्रवाल भी वहां पहुंच गए। उन्होंने ऋचा मिश्रा से सड़क दुर्घटना का कारण जाना।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि सड़क निर्माता कंपनी ने नेशनल हाईवे में अमानक ब्रेकर बना दिए हैं। इन ब्रेकर की वजह से जब स्पीड से कोई गाड़ी निकलती है तो उसका संतुलन बिगड़ जाता है और सड़क दुर्घटना होती है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें