लोरमी नगर पालिका में बीजेपी के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा ने लहराया परचम , 18 में से 11 वार्डों में भाजपा का कब्जा
15 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुंगेली मुंगेली जिले के लोरमी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा ने परचम लहराया है. प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव इस चुनाव में लगातार प्रचार प्रसार करते नजर आए थे.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जहां भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा 2456 मतों से जीत दर्ज कर ली है. तो वहीं कांग्रेस के अनिल दास को हार का सामना करना पड़ा है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुंगेली जिले के लोरमी नगर पंचायत को अरुण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद नगर पालिका का दर्जा मिला है. जहां पहले 15 वार्ड में नगर पंचायत में चुनाव होता था.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
लेकिन इस बार नगर पालिका क्षेत्र में कुल 18 वार्डों में चुनाव हुआ है. यहां पर 11 पार्षद भाजपा के, एक निर्दलीय सहित 6 कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है.