दबंग आवाज़
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बयान से हलचल बढ़ी
28 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बयान से हलचल बढ़ गई है। जायसवाल ने कहा कि आगामी चुनाव एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
लेकिन, सीएम फेस के सवाल पर जायसवाल ने कह दिया कि यह संसदीय बोर्ड तय करेगा। हालांकि, कुछ देर बाद जायसवाल ने अपने इस बयान पर सफाई भी दे दी। उन्होंने कहा कि एनडीए का स्लोगन “2025, फिर से नीतीश” है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने से पहले एक चैनल से बातचीत में ये बातें कहीं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नीतीश कुमार को सीएम फेस घोषित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट्री बोर्ड और एनडीए के पांचों घटक दल मिलकर तय करेंगे। आज ही सीएम चेहरा बनाने के लिए बोल रहे हैं, यह संभव नहीं है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें