जुलाना से BJP जीती, मानेसर मेयर सीट पर निर्दलीय का कब्जा
12 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अंबाला हरियाणा में 8 नगर निगमों में मेयर और वार्ड सदस्यों के चुनाव हुए थे। इनके नतीजे आज आएंगे। अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में मेयर पद के उपचुनाव भी हुए थे। 32 नगर निकायों के नतीजे भी आज ही आएंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पहले 10 में से 6 नगर निगमों में BJP का कब्जा था। 2 पर कांग्रेस और एक पर हरियाणा जन चेतना पार्टी की मेयर थीं। मानेसर नगर निगम नया बना है। यहां पहली बार मेयर का चुनाव हुआ है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पानीपत नगर निगम को छोड़कर बाकी सभी जगह 2 मार्च को वोटिंग हुई थी। पानीपत में 9 मार्च को वोट डाले गए थे। हरियाणा निकाय चुनाव के नतीजे बीजेपी को खुश करने वाले हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव में पार्टी बड़ी जीत की ओर बड़ रही है। फरीदाबाद, अंबाला, गुरुग्राम समेत कई शहरों में स्थानीय सरकार पर बीजेपी का कब्जा हो सकता है। कांग्रेस ने इस चुनाव में खराब प्रदर्शन किया है।