पंजाब में BJP का कुनबा बढ़ा, AAP और अकाली दल के कई नेताओं ने थामा पार्टी का दामन
19 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए दावा किया कि दोनों दलों की नीतियों और वादाखिलाफी से प्रदेश को नुकसान हुआ है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने पंजाब में दूसरे दलों के नेताओं के भाजपा में शामिल होने को राजनीतिक बदलाव का संकेत बताते हुए कहा कि जनता अब भाजपा की ओर उम्मीद से देख रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नायब सैनी बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल सहित विभिन्न दलों के कई नेता भाजपा में शामिल हुए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2022 में आप सरकार बनने के समय पंजाब पर 2.73 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था, जो अब बढ़कर 4.47 लाख करोड़ रुपये हो गया है।