कोलकाता गैंगरेप केस पर बीजेपी का हल्लाबोल, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार हिरासत में
28 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कोलकाता कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में गैंगरेप की घटना के खिलाफ भाजपा नेताओं ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस दौरान केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मजूमदार ने कहा, 'यह पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का चेहरा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ममता बनर्जी ने राज्य में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है। पुलिस ने मुझे और अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।' न्यूज एजेंसी एएनआई से सुकांत मजूमदार को हिरासत में लिए जाने का वीडियो क्लिप जारी किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसमें भाजपा नेता को पुलिस की ओर से गाड़ी में ले जाते देखा जा सकता है। इस दौरान बीजेपी समर्थक पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।