पंजाब के सभी जिलों में 27 नवंबर को ब्लैकआउट, रात 8 बजे बजेगा खतरे का सायरन
25 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चंडीगढ़. पंजाब में नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए 27 नवंबर को रात आठ बजे राज्य के सभी जिलों में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत होने वाले इस अभ्यास की शुरुआत एयर रेड चेतावनी सायरन से होगी। दो मिनट तक ऊंची और धीमी आवाज वाला सायरन बजाया जाएगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके बाद संबंधित जिलों के उपायुक्त और नागरिक सुरक्षा नियंत्रक चिन्हित क्षेत्रों में सांकेतिक ब्लैकआउट लागू करेंगे। इन इलाकों के लोगों को गैर-जरूरी रोशनी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जरूरी सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। अभ्यास के समापन पर दो मिनट तक लगातार ऊंची आवाज वाला सायरन बजाकर ‘आल क्लियर’ यानी खतरा टलने का संकेत दिया जाएगा।