पाक महीने के पहले पाकिस्तान में नापाक हरकत, जामिया मस्जिद में बम विस्फोट, पांच लोगों की मौत
28 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस्लामाबाद पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद में शुक्रवार को शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह घटना रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत से पहले घटी है। पुलिस अधीक्षक अब्दुल राशिद ने बताया कि यह विस्फोट खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अकोरा खटख जिले में हुआ।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह मस्जिद एक प्रो-तालिबान मदरसे, जामिया हक्कानिया के भीतर स्थित थी। घटना की जांच जारी पुलिस के अनुसार, विस्फोट के बाद मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिस मदरसे में धमाका हुआ, उसे अफगान तालिबान से जुड़ा माना जाता है। इस वजह से आशंका जताई जा रही है कि हमले के पीछे आतंकवादी संगठनों की साजिश हो सकती है।