दबंग आवाज़
सुबह-सुबह सपा कार्यालय पर गरजा बुलडोजर, 21 साल पुरानी इमारत हुई जमींदोज
22 June 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सीतापुर  यूपी के सीतापुर में सुबह-सुबह समाजवादी पार्टी के ऑफिस में योगी सरकार का बुलडोजर गरजा। टॉउन हॉल परिसर में 21 साल पहले नजूल भूमि पर बना कार्यालय चार बुलडोजर की मदद से जमींदोज कर दिया गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। प्रशासन द्वारा नोटिस जारी होने पर दो दिन पहले सपा कार्यालय खाली कर दिया गया था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
टाउन हॉल परिसर की नजूल भूमि को तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल ने नियम विरुद्ध 15 जनवरी 2005 को समाजवादी पार्टी के कार्यालय संचालन के लिए आवंटित किया था। जिसका वार्षिक किराया केवल 100 रुपये था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आवंटन प्रक्रिया नियम विरुद्ध होने पर पूर्व में नगर पालिका ने उक्त आवंटन को निरस्त कर दिया था। आवंटन निरस्त होने के बाद भी सपा कार्यालय नियम विरुद्ध संचालित हो रहा था।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें