दबंग आवाज़
कुबरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा पर बढ़ा कानूनी संकट, कोर्ट में दायर हुआ मामला
23 August 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सीहोर मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबरेश्वर धाम वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा व कुबरेश्वर धाम की विटलेश सेवा समिति के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कोर्ट ने इस याचिका पर पुलिस को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं साथ ही मामले में पर कोर्ट में अगली सुनवाई के लिए 13 सितंबर का दिन तय किया है। इंदौर के एक वकील ने सीहोर आकर ये याचिका दायर की है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पंडित प्रदीप मिश्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें इंदौर के एडवोकेट प्रकाश यादव ने सीहोर के कुबरेश्वर धाम में बीते दिनों हुए कार्यक्रम में अव्यवस्था व अलग अलग कारणों से सात लोगों की मौत होने के बाद सीहोर आकर मंडी थाना पुलिस में शिकायत पत्र दिया था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जब शिकायत पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एडवोकेट प्रकाश यादव ने सीहोर जिला न्यायालय में याचिका लगाई। जिसमें पंडित प्रदीप मिश्रा और विटलेश सेवा समिति को विभिन्न धाराओं में आरोपी बनाने की मांग की गई।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें