दबंग आवाज़
CG News: बीजापुर पहुंचे CRPF के DG वितुल कुमार
7 January 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक वितुल कुमार अपने बल के अभियानों की समीक्षा करने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे। इसके अलावा यहां वह बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट का विश्लेषण करेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बता दें कि सोमवार को नक्सलियों के द्वारा किए गए विस्फोट में आठ सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना में उनके वाहन के असैन्य चालक की भी मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद पूरा देश शोक में है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बता दें कि कुछ समय पहले हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अधिकारियों ने बताया कि अर्द्धसैनिक बल के कार्यवाहक प्रमुख के घटनास्थल का दौरा करने, शहीद जवानों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने तथा अपने बल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने की संभावना है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें