अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया इंवेस्टर्स समिट का समर्थन, लेकिन कहा, ‘निवेश धरातल पर भी दिखना चाहिए’
18 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंवेस्टर्स समिट का समर्थन किया और कहा कि प्रदेश में हो रहे इंवेस्टर समिट का हम समर्थन करते हैं, क्योंकि निवेश से ही प्रदेश का आर्थिक विकास संभव है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
किसी भी सरकार का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार देना और प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना होना चाहिए. इस दृष्टि से, निवेश आकर्षित करना एक महत्वपूर्ण पहल है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से विकास और जनहित की योजनाओं का समर्थन करती रही है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
लेकिन यह भी महत्वपूर्ण है कि सिर्फ़ समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर करने से विकास नहीं होगा, जब तक कि उन पर धरातल पर प्रभावी अमल नहीं किया जाता. पिछले इंवेस्टर समिट में जो वादे किए गए थे, वे आज तक अधूरे हैं.