दबंग आवाज़
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का ऐलान, 23 दिसंबर को वोटिंग और 26 दिसंबर को होगी मतगणना
20 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चंडीगढ़. चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का बिगुल शनिवार को बज गया। राज्य चुनाव आयुक्त सेवानिवृत्त आईएएस विजय कुमार देव ने नामांकन से लेकर मतदान की तारीख की घोषणा की। 23 दिसंबर को मतदान होगा और 26 दिसंबर को नतीजे आएंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके लिए 26 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो कि तीन दिसंबर तक चलेगी। 4 दिसंबर को स्क्रूटनी होगी। नगर निगम का मौजूदा कार्यकाल सात जनवरी 2027 को समाप्त हो रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ऐसे में चुनाव आयोग की ओर से घोषित किया जाने वाला कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वहीं, चुनाव को देखते हुए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। तीनों दलों में टिकट के दावेदारों ने नेताओं के साथ संपर्क बढ़ा दिया है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें