दबंग आवाज़
चंडीगढ़ में आज शाम 7 बजे छाएगा अंधेरा, होगा ब्लैकआउट, जानें क्या है वजह
27 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चंडीगढ़. शहर में शुक्रवार को शाम सात बजते ही ही सायरन बजने शुरू हो जाएंगे और ब्लैकआउट हो जाएगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ऐसे में किसी को घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि यह सिविल डिफेंस और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने मॉक ड्रिल होगी। सबसे पहले दो मिनट तक हाई-लो पिच का सायरन बजाया जाएगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके बाद 20 मिनट तक 35 निर्धारित स्थानों पर एयर रेड वाॅर्निंग सायरन बजेंगे। इस दौरान विभिन्न विभाग और एजेंसियां अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार काम करेंगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह पूरी प्रक्रिया आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तय मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत पूरी की जाएगी। अभ्यास के अंत में दो मिनट तक हाई पिच का सायरन बजाकर ड्रिल समाप्त होने का संकेत दिया जाएगा।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें