दबंग आवाज़
छत्तीसगढ़ की राजधानी में एंबुलेंस बनी प्रसव कक्ष, महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया सुरक्षित जन्म
30 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को एक सुखद और राहत भरी खबर सामने आई, जहां आपातकालीन सेवा 108 की एंबुलेंस में एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में बच्चों की किलकारी गूंज उठी। आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन (ईएमटी) की तत्परता और सूझबूझ के चलते यह प्रसव पूरी तरह सुरक्षित रहा, जिससे मां और बच्चों दोनों की जान बच गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आपातकालीन सेवाएं किस तरह विपरीत परिस्थितियों में भी जीवन रक्षक की भूमिका निभाती हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोषी नगर निवासी 27 वर्षीय सरिता वर्मा को शनिवार को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
परिजनों ने बिना समय गंवाए 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया, जिसके बाद कालाबाड़ी लोकेशन की एंबुलेंस टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें