दबंग आवाज़
छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और सम्मान को नई पहचान दिलाएगी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
28 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी भाषा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह भाषा प्रदेश की समृद्ध लोकपरंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को अभिव्यक्त करती है। छत्तीसगढ़ी भाषा केवल बातचीत का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और गौरव का प्रतीक है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक पहचान उसकी भाषा, संस्कृति और परंपराओं से होती है। छत्तीसगढ़ी भाषा में यहां के लोगों की भावनाएं, जीवनशैली, लोकमान्यताएं और सांस्कृतिक मूल्य समाहित हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस भाषा ने पीढ़ियों से प्रदेश के लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति अत्यंत समृद्ध है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें