मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।वे राजधानी रायपुर में आयोजित सुरक्षा समीक्षा बैठक और प्रगति प्रस्तुति कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्षों से नक्सल–प्रभावित क्षेत्रों में चल रही संयुक्त रणनीति, सुरक्षा बलों के पराक्रम और जनता के सहयोग ने राज्य को नई दिशा दी है।