मजबूत अधोसंरचना और उद्योग अनुकूल नीतियों से निवेश का नया केंद्र बन रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
3 August 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मजबूत अधोसंरचना, उद्योग अनुकूल नीतियों और निवेश को बढ़ावा देने से छत्तीसगढ़ तेज औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर है। रायपुर।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि मजबूत अधोसंरचना, उद्योग अनुकूल नीतियों और पारदर्शी प्रशासन के कारण छत्तीसगढ़ देश के सबसे तेजी से उभरते औद्योगिक राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के साथ-साथ रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और संतुलित क्षेत्रीय प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, ऊर्जा क्षमता, बेहतर सड़क एवं रेल नेटवर्क तथा औद्योगिक संभावनाओं से समृद्ध राज्य है।